होम नीदरलैण्ड से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2023 07:34 PM

नीदरलैण्ड से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

नीदरलैण्ड से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

नीदरलैण्ड से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

लखनऊ, 14 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का पाँच सदस्यीय छात्र दल नीदरलैण्ड में आयोजित 15-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग का आयोजन इंग्लैण्ड की चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज संस्था (सी.आई.एस.वी.) के तत्वावधान में 29 जुलाई से 12 अगस्त तक नीदरलैण्ड के शहर एम्स्टर्डम में किया गया। सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे छात्रों में इनाक्षी, रेवन्त वर्मा, आराध्या सिंह एवं यशार्थी श्रीवास्तव शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय शिक्षिका सुश्री जुनू ठाकुर बिष्ट ने किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग में कई देशों के छात्र दलों ने प्रतिभाग कर शांति शिक्षा के प्रमुख बिन्दुओं विभिन्नता, विद्रोह समाप्ति, मानवाधिकार एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंन्ट आदि अनेक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा, विभिन्न देशों के छात्रों ने सांस्कृतिक विविधता, भाषा की समस्या, राजनीतिक विचारधारा आदि के संदर्भ में समन्वय बनाने के तौर-तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नीदरलैण्ड से लौटे छात्रों ने अपने अनुभवांे के बारे में बड़े ही उत्साह से बताते हुए कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग में विभिन्न देशों के छात्रों के बीच सम-सामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई शान्ति-शिक्षा की विचारधारा को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया गया। इसी मीटिंग में हमने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश विभिन्न देशों से आये बच्चों के द्वारा विश्व भर में पहुँचाने का प्रयास किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)