होम सी.यू.ई.टी. परीक्षा में CMS छात्र विनम्र मेहरोत्रा ‘सिटी टॉपर’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2023 07:21 PM

सी.यू.ई.टी. परीक्षा में CMS छात्र विनम्र मेहरोत्रा ‘सिटी टॉपर’

सी.यू.ई.टी. परीक्षा में CMS छात्र विनम्र मेहरोत्रा ‘सिटी टॉपर’

सी.यू.ई.टी. परीक्षा में CMS छात्र विनम्र मेहरोत्रा ‘सिटी टॉपर’

लखनऊ, 16 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र विनम्र मेहरोत्रा ने कॉमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट (सी.यू.ई.टी.) परीक्षा में ‘सिटी टॉपर’ का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र विनम्र में 800 में से 799.64 अंक अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, पॉलिटिकल साइन्स एवं साइकोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक अजित किये हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र दिव्यांशु गुप्ता ने 800 में से 749 अंक, महानगर कैम्पस के छात्र देवांश सिंह एवं गीतिका श्रीवास्तव ने 769 अंक एवं इसी कैम्पस की आद्रिका शुक्ला ने 679 अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। कुल मिलाकर, इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 99 छात्रों ने सी.यू.ई.टी. परीक्षा में उच्च सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र आई.ए.एस., पी.सी.एस., जेईई, नीट, क्लैट, सीए, सीईयूटी आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)