होम अन्तर-विद्यालयी योगा मीट सी.एम.एस. में 21 जून को मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल करेंगी उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2023 08:28 PM

अन्तर-विद्यालयी योगा मीट सी.एम.एस. में 21 जून को मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल करेंगी उद्घाटन

अन्तर-विद्यालयी योगा मीट सी.एम.एस. में 21 जून को मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल करेंगी उद्घाटन

अन्तर-विद्यालयी योगा मीट सी.एम.एस. में 21 जून को मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल करेंगी उद्घाटन

लखनऊ, 15 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा आठवीं अन्तर-विद्यालयी योगा मीट का  भव्य आयोजन 21 जून - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे योगासनों एवं यौगिक क्रियाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे, साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व के कोने-कोने में पहुंचायेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय समेत सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याऐं एवं गणमान्य हस्तियां अपनी उपस्थिति से योग से निरोग का संदेश जन-जन तक प्रचारित-प्रवाहित करेंगे। अन्तर-विद्यालयी योगा मीट के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जायेगा, जिसमें ग्रुप-ए के अन्तर्गत 14 से 17 वर्ष के सीनियर छात्र जबकि ग्रुप-बी के अन्तर्गत 11 से 14 वर्ष के जूनियर छात्र एवं ग्रुप-सी के अन्तर्गत 8 से 11 वर्ष के प्राइमरी के छात्र विभिन्न यौगिक क्रियाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। योगा मीट की प्रत्येक प्रतिभागी टीम में 6 छात्र सदस्य होंगे, जिन्हें 6 मिनट की समयावधि में 5 यौगिक आसनों का प्रदर्शन करना होगा तथापि विख्यात योग प्रशिक्षक इन प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका निभायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)