होम यूपी के CM योगी ने मंत्रियों के साथ देखी सम्राट पृथ्वीराज, अभिनेता अक्षय कुमार भी साथ रहे मौजूद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 2, 2022 09:33 PM

यूपी के CM योगी ने मंत्रियों के साथ देखी सम्राट पृथ्वीराज, अभिनेता अक्षय कुमार भी साथ रहे मौजूद

यूपी के CM योगी ने मंत्रियों के साथ देखी सम्राट पृथ्वीराज, अभिनेता अक्षय कुमार भी साथ रहे मौजूद

यूपी के CM योगी ने मंत्रियों के साथ देखी सम्राट पृथ्वीराज, अभिनेता अक्षय कुमार भी साथ रहे मौजूद

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के गुरुवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभावन में की गई। सुबह 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ पृथ्वीराज फिल्म देखी। इस खास स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी मौजूद रहे। इस दौरान निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहें। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने यूपी में सम्राट पृथ्वीराज' टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि यह फिल्म भारत के अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृत्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। वाराणसी में मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा था कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इतिहास में मुगलों के बारे में तो बहुत कुछ बताया गया है, लेकिन पृथ्वीराज चौहान के बारे में सिर्फ दो पैराग्राफ ही लिखा गया। सूत्रों के मुताबिक़ यूपी सरकार पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ़्री कर सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)