होम सांसद अरुण सागर एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

समाचारदेशखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथकरियर Alert Star Digital Team Feb 7, 2026 03:49 PM

सांसद अरुण सागर एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर खेल कुंभ के अंतर्गत मिनी मैराथन का किया गया आयोजन

सांसद अरुण सागर एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर खेल कुम्भ के अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण सागर ने सहभागिता की । इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री और सांसद का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम में आए लोगों को सांसद ने संबोधित करते हुए सरकार द्वारा खेल प्रतियोगिताओं पर बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी ।

सांसद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सरकार ने बहुत काम किया है। खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच देकर उनका भविष्य सुधारने का मौका दिया है। उन्होंने नगर खेल कुंभ का आयोजन करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी ये मेहनत तमाम खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर देगी। सांसद ने कहा कि सरकार ने इससे पहले सांसद खेल महोत्सव शुरू किया था। जिसमे गांव से लेकर शहर के खिड़कियों ने हिस्सा लिया था। उन्होने अपने रजिस्ट्रेशन कराए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया है कि गांवों में छुपी प्रतिभाओं को देश के सामने लाना है। उसके बाद उन्होने पूरी व्यवस्थाएं की है ।जिसका लाभ लोगों को आकर लेना चाहिए। उन्होंने तमाम खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सरकार ने योजनाएं चलाई हैं।सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS), और राष्ट्रीय खेल विकास कोष जैसी योजनाएं प्रतिभा पहचान, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, और वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। ये योजनाएं जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक सहायता करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज के छात्रों को प्रतियोगिता का अवसर देने के लिए 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' और 'यूनिवर्सिटी गेम्स' आयोजित किए जाते हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के अंतर्गत ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने की क्षमता रखने वाले एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, उपकरण, कोच और मासिक वजीफा प्रदान करती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)