होम ये बजट महंगाई और बेरोजगारी दोनों को बढ़ाएगा, अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.
नई दिल्ली/पणजी: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. रविवार (1 फरवरी) को पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाला है. उन्होंने इसे "महंगाई और बेरोजगारी को और बढ़ाने वाला" दस्तावेज करार दिया.
'रोजगार का कोई ब्लूप्रिंट नहीं, बच्चे परेशान'
केजरीवाल ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी और महंगाई है, लेकिन वित्त मंत्री के भाषण में इससे निपटने का कोई रोडमैप नहीं दिखा. उन्होंने कहा, "आज के बजट में रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखता. आज के दौर में बच्चों की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है."
'बजट में गोवा शब्द तक नहीं, केंद्र भूल गया'
केजरीवाल ने बजट में गोवा की अनदेखी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया. उन्होंने कहा, "मैं देख रहा था कि बजट में गोवा के लिए क्या है, लेकिन पूरे बजट में 'गोवा' शब्द ही नहीं है. केंद्र सरकार गोवा को भूल गई है." उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से यह बजट जहां महंगाई बढ़ाएगा, वहीं गोवा के लोगों के हाथ पूरी तरह खाली रहे हैं.
BJP के 15 साल पर वार: 'गोवा में सिर्फ गुंडागर्दी और डर'
गोवा में अपने विजन को लेकर पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया.
'कांग्रेस-बीजेपी मिले हुए हैं'
केजरीवाल ने गोवा में राजनीतिक विकल्प की बात करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गोवा के लोग अब विकल्प चाहते हैं. लोगों के पास कांग्रेस और बीजेपी थी, लेकिन "दोनों मिले हुए हैं. कांग्रेस बीजेपी के लिए काम कर रही है."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।