होम सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु सीएम योगी को लिखा पत्र,कहा इस दुखद घड़ी में हम जनपदवासियों के साथ हैं,कोई समस्या आए तो कभी भी संपर्क कर सकते है

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Sep 6, 2025 07:02 PM

सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु सीएम योगी को लिखा पत्र,कहा इस दुखद घड़ी में हम जनपदवासियों के साथ हैं,कोई समस्या आए तो कभी भी संपर्क कर सकते है

सांसद ने पत्र में 50 स्टीमर, नाव और ज्यादा से ज्यादा राहत शिविर बनाने का किया आग्रह

सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु सीएम योगी को लिखा पत्र,कहा इस दुखद घड़ी में हम जनपदवासियों के साथ हैं,कोई समस्या आए तो कभी भी संपर्क कर सकते है

शाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से में पानी आ चुका है। किसानों की फसले और उनके मकान पानी में डूब गए हैं। भाजपा सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। ताकि बाढ़ पीड़ितों को समय रहते रैन बसेरे, टेंट और राहत शिविर लगाने के साथ ही राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था कराने के साथ बचाव कार्य के लिए 50 स्टीमर और नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। 

सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री को भेजी पत्र में बताया कि गर्रा, खननौत, बहगुल और रामगंगा नदियों में पानी छोड़े थाने से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से उपर पहुंच गया है। जिससे बाढ़ का पानी ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों के मकानों तक पहुंच गया है। बाढ़ आने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर लोग घर छोड़कर बाढ़ शिविरों में रहने को मजबूर हैं। कई मकान तो पूरे डूब गए। 15 ब्लाकों में से ज्यादातर ब्लाक और शहर क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ चुका है। जिस कारण लोगों को आर्थिक छति भी हो रही है। किसानो की फसले बर्बाद हो चुकी हैं। पशुओं के चारा की व्यवस्था भी नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार घरों में फंसे हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर सभी के रहने के लिए अस्थायी रूप से राहत शिविर, टेंट, रैन बसेरे, राहत शिविर लगाने, राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था करने और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए पीड़ितों को सुरक्षित स्थानो तक सुरक्षित पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि बाढ़ में फंसे लोगो को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए 50 स्टीमर, नाव, राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था कराने, बाढ़ पीड़ितों के लिए ज्यादा से ज्यादा राहत शिविर और रैन बसेरे की व्यवस्था कराने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। 

सांसद ने कहा कि सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अधिकारियों की निर्देशित कर रही है। बाढ़ से निपटने के लिए उनके द्वारा भी लगातार निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस दुखद घड़ी में जनपदवासियों के साथ हैं। कहीं कोई समस्या आए तो पीड़ित उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी हरसंभव मदद कराई जाएगी। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों से भी फोन पर बाढ़ को लेकर वार्ता हुई है। अधिकारियों को भी जमीन पर उतरकर युद्धस्तर पर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)