होम बिहार चुनाव 2025: अक्टूबर में होगी तारीखों की घोषणा, नवंबर में दो या तीन चरणों में मतदान

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Sep 4, 2025 05:46 PM

बिहार चुनाव 2025: अक्टूबर में होगी तारीखों की घोषणा, नवंबर में दो या तीन चरणों में मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग अक्टूबर 2025 के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बार मतदान नवंबर में दो या तीन चरणों में कराया जाएगा।

बिहार चुनाव 2025: अक्टूबर में होगी तारीखों की घोषणा, नवंबर में दो या तीन चरणों में मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग अक्टूबर 2025 के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बार मतदान नवंबर में दो या तीन चरणों में कराया जाएगा।

कब होगी मतगणना?

सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना संभव है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय-सीमा से पहले पूरी कर ली जाएगी। दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी, जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाएंगी।

वोटर लिस्ट का अपडेट

चुनाव आयोग ने एसआईआर (Special Summary Revision) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने के अंत तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार मतदाताओं की संख्या कम होगी। पहले जहां बिहार में लगभग आठ करोड़ मतदाता थे, वहीं इस बार लाखों नाम हटाए गए हैं। विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं, लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि केवल डुप्लीकेट या मृतकों के नाम हटाए गए हैं।

राजनीतिक दलों की तैयारी तेज

आधिकारिक ऐलान से पहले ही बिहार की सियासत गरमा चुकी है। एक ओर एनडीए लगातार सम्मेलन और बैठकें कर रहा है, तो वहीं इंडिया गठबंधन ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकालकर जनता को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। बीते बुधवार (03 सितंबर, 2025) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)