होम ट्रंप मंत्री का विवादित बयान: भारत माफी मांगकर ही करेगा अमेरिका से समझौता
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को लेकर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगनी पड़ेगी और समझौते की टेबल पर आना ही होगा।
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को लेकर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगनी पड़ेगी और समझौते की टेबल पर आना ही होगा।
ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा, "भारत के कारोबारी समझ गए हैं कि अमेरिकी बाजार के बिना उनका कुछ नहीं हो सकता। वे माफी मांगेंगे और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डील करेंगे।" उन्होंने कनाडा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां की अर्थव्यवस्था डगमगाई तो उन्हें अपने रुख से पीछे हटना पड़ा।
लुटनिक ने भारत के ब्रिक्स में बने रहने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "भारत को अमेरिका का समर्थन करना होगा या फिर रूस और चीन के साथ गठबंधन करना होगा। अगर भारत ब्रिक्स में रहना चाहता है तो रहे, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।" उन्होंने चेतावनी दी कि भारत अगर रूसी तेल खरीदना और ब्रिक्स का हिस्सा बने रहना जारी रखता है तो उसे 50% टैरिफ झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
अमेरिकी मंत्री ने कहा, "भारत और चीन अंततः एक-दूसरे को सामान नहीं बेच पाएंगे और उन्हें अमेरिकी बाजार पर निर्भर होना ही पड़ेगा।" उन्होंने दावा किया कि 30 ट्रिलियन डॉलर की अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है और भारत जैसे देशों को अंततः उसी पर आना होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।