होम अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन का मोदी को फोन, रूस-भारत रिश्तों पर हुई अहम चर्चा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2025 07:00 PM

अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन का मोदी को फोन, रूस-भारत रिश्तों पर हुई अहम चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी हालिया बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन का मोदी को फोन, रूस-भारत रिश्तों पर हुई अहम चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी हालिया बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 25% अतिरिक्त जुर्माना लगाने का ऐलान किया था, जिसकी वजह से यह बैठक भारत के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की। पुतिन ने मोदी को अलास्का में हुई अमेरिका-रूस वार्ता के नतीजों से अवगत कराया और इस वार्ता के वैश्विक प्रभावों पर भी अपने विचार साझा किए।

पीएम मोदी का बयान

फोन कॉल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक की जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करता रहा है और इस दिशा में हर प्रयास का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर संवाद की आशा करता हूं।”

पुतिन-ट्रंप बैठक पर बयान

अलास्का में हुई बैठक के बाद पुतिन ने ट्रंप को जरूरी वार्ता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब शीत युद्ध के बाद से मॉस्को और वॉशिंगटन के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं।
पुतिन ने उम्मीद जताई कि इस वार्ता को यूरोप में सकारात्मक रूप से देखा जाएगा। साथ ही उन्होंने ट्रंप के इस बयान का भी समर्थन किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो संघर्ष की शुरुआत नहीं होती, क्योंकि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन ने रूस की चिंताओं को गंभीरता से नहीं सुना।
यहीं नहीं, पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का न्योता भी दिया, जिस पर ट्रंप ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)