होम सांसद अरुण सागर ने साउथ सिटी-अजीजगंज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई। शाहजहांपुर में वार्ड नंबर 6 अजीजगंज में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जहां अलग अलग वार्ड के भाजपा पार्षदों ने कार्यक्रम शुरू किया। भाजपा सांसद अरुण सागर ने अजीजगंज पहुंचकर सभी के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए पौधरोपण किया।
Shahjahanpur. एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई। शाहजहांपुर में वार्ड नंबर 6 अजीजगंज में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जहां अलग अलग वार्ड के भाजपा पार्षदों ने कार्यक्रम शुरू किया। भाजपा सांसद अरुण सागर ने अजीजगंज पहुंचकर सभी के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि जीवन को सरल बनाने के लिए पेड़ों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए सभी को मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी, जो पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं को आदर देने वाली एक अनूठी पहल है। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाने के साथ की गयी थी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और पिछले दशक में वन क्षेत्र बढ़ाने में भारत की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत विकास के लिए देश की आवश्यकता के अनुरूप की गई पहल है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना है। यह सरल कार्य दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है। जीवन को पोषित करने और धरती के स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए माताओं की भूमिका का सम्मान करना। पेड़ जीवन का आधार हैं और एक मां की तरह वे अगली पीढ़ी के लिए पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, लोग अपनी माताओं के लिए आदर स्वरूप एक पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति प्रतीक बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को भी पूरा कर सकते हैं।
इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक संजय कुमार,राजीव गुप्ता, वर्षा अवस्थी, जेपी मिश्र, विपिन गुप्ता, सुभाष, श्री कृष्ण गिरिजाशंकर, अभिषेक यादव, वैभव खन्ना, सत्यम शर्मा, पार्षद मनीष गुप्ता और पार्षद वेदप्रकाश मौर्य मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।