होम Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशिर्वाद

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 29, 2025 10:21 AM

Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशिर्वाद

सांसद ने एक नई जिंदगी की शुरूआत करने पर जोड़ों को शुभकामनाएं दीं

Shahjahanpur मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशिर्वाद

Shahjahanpur मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत पुवायां के सूरज मैरिज लाॅन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों की शादियां कराई गई। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद ने शादी के बंधन सूत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ों के सिर पर हाथ रखकर उनको आशिर्वाद दिया और एक नई जिंदगी की शुरूआत करने पर शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से हजारों गरीबों को नई जिंदगी जीने शुरू मिली है। एक समय था जब आर्थिक तंगी के चलते मां बाप बेटी का कन्यादान नही करा पाते थे। पूरा जीवन बेटी के विवाह की तैयारियों के लिए रुपये इकट्ठा करते हो जाता था। लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भाजपा सरकार ने ऐसे गरीब परिवारों को ध्यान में रखते ही तमाम योजनाएं शुरू की है। शुरूआत में योजना के अंतर्गत कुछ कम रुपये दिए जाते थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने आज के समय मे जरूरतों को देखते हुए विवाह के लिए रुपये में इजाफा कर 51000 रुपये से बड़ा कर 100000 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की देश ही नही बल्कि पूरा दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है और लोग इस योजना को सराहा भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बगैर किसी भेदभाव के शादियां कराई जाती है। जिस धर्म के जोड़े होते हैं। पंडाल में उनके लिए अलग उनके रस्मो के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाती हैं। मुस्लिम समुदाए के लिए निकाह पढ़ाने के लिए काजी को बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के नये नये कीर्तीमान रच रही है। उन्होंने नवविवाहिता जोड़ों को नई जिंदगी में कदम रखने पर शुभकामनाएं दी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)