होम हिमाचल प्रदेश के शिमला में एससी-एसटी के कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए शाहजहांपुर सांसद अरूण सागर
हिमाचल सरकार के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए SC-ST के उत्थान के दिशा-निर्देश
अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबधित संसदीय समिति पिछले कई दिन से हिमाचल प्रदेश के अध्ययन दौरे पर है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर संबधित अधिकारियों के साथ समिति के संसद सदस्य बैठक कर रहे हैं। सोमवार को हिमाचल के शिमला में एक बैठक की गई। बैठक के दौरान हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं नेशनल स्मॉल इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लि0, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि0, ओरिएंटल इंश्योरेंस कम्पनी लि0 एवं गेल इण्डिया लि0 के CMDs के साथ बैठक में SC-ST वर्ग के कल्याण, उनके लाभ और हितों आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद ने एससी-एसटी के लोगों के उत्थान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर धर्म, हर वर्ग और हर समाज के लोगों के लिए बगैर किसी भेदभाव के कार्य किया है। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। जिसका देश के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों-अनुसूचित जनजातियों के लिए भी शिक्षा से लेकर उनके उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए विभिन्न योजनाओं में छात्रवृत्ति, आवास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के माध्यम से इनका उत्थान करना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।