होम Sonam Raghuvanshi ने हनीमून पर करवाई पति राजा की हत्या, राजा रघुवंशी नहीं, राज से करती थी प्यार
Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी नहीं, राज से करती थी प्यार
Sonam Raghuvanshi News: मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के केस ने अब एक खौफनाक मोड़ ले लिया है। इस मामले में हुए ताजा खुलासे ने पूरे देश को चौंका दिया है। मेघालय पुलिस ने बताया है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि दोनों ने मध्य प्रदेश के तीन युवकों को सुपारी देकर मेघालय में राजा की हत्या करवा दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सोनम ने कबूल किया कि उसका अपने ऑफिस में काम करने वाले राज कुशवाहा से अफेयर था। दोनों ने मिलकर इस हत्या की प्लानिंग की। बताया जा रहा है कि सोनम का "सनमाइका" का बिज़नेस है, और राज उसी के ऑफिस में कार्यरत था।
जांच में सामने आया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा ही है। उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश नाम के तीन युवकों को सुपारी दी, जिन्होंने हनीमून के दौरान राजा की हत्या को अंजाम दिया।
राजा रघुवंशी और सोनम को आखिरी बार 23 मई को साथ देखा गया था। इसके बाद वे लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम इलाके की एक घाटी में मिला। हत्या के बाद सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ फरार हो गई। दोनों भागते-भागते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने एक ढाबे से सोनम को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में अब तक निम्नलिखित गिरफ्तारियां हो चुकी हैं:
सोनम रघुवंशी – पत्नी और मुख्य आरोपी (गाजीपुर से पकड़ी गई)
राज कुशवाहा – प्रेमी और मास्टरमाइंड (एमपी से पकड़ा गया)
विक्की ठाकुर, आनंद, आकाश – सुपारी किलर (सागर, एमपी से गिरफ्तार)
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरंग ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि महिला आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है और उसे पहले उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जो हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आश्रय स्थल है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।