होम हरिद्वार के बाद अब गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, हेट स्पीच के आरोपी नरसिंहानंद करेंगे आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 10:10 PM

हरिद्वार के बाद अब गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, हेट स्पीच के आरोपी नरसिंहानंद करेंगे आयोजन

हरिद्वार के बाद अब गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, हेट स्पीच के आरोपी नरसिंहानंद करेंगे आयोजन

हरिद्वार के बाद अब गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, हेट स्पीच के आरोपी नरसिंहानंद करेंगे आयोजन

हरिद्वार में हुई धर्म संसद विवादित बयानों की वजह से चर्चा में थी। अब इसके एक साल बाद गाजियाबाद के डासना मंदिर में बड़ी धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के मुताबिक 17 और 18 दिसंबर को शिव शक्ति धाम डासना में यह धर्म संसद आयोजित होगी। सह आयोजक यति नरसिंहानंद ने कहा, हम संतों और हिंदू जानकारों व अध्यात्मिक गुरुओं को निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं। बता दें कि स्वामी नरसिंहानंद भी वसीम रिजवी के साथ ही हरिद्वार हेट स्पीच मामले के आरोपी हैं। उन्हें 14 जनवरी को सर्वानंद गंगा घाट से गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान वह वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना दे रहे थे। हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद को 7 फरवरी को जमानत मिली थी। 
धर्म संसद से हुआ था मोहभंग
खास बात यह है कि इसी साल मई में स्वामी नरसिंहानंद ने कहा था कि वह भविष्य में इस्लामिक जिहाद के विरोध में किसी धर्म संसद का आयोजन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि अखाड़ा परिषद और बहुत सारे संत उनके समर्थन में आवाज नहीं बुलंद कर रहे हैं जिससे वह बहुत दुखी और निराश हैं। उन्होंने कहा था कि कम से कम संतों को उनके समर्थन में बोलना चाहिए। इसी बात से खिन्न होकर उन्होंने धर्म संसद में सक्रिय सहभागिता ना करने की बात कही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)