होम आजादी के अमृत महोत्सव में शेखर अस्पताल के फ्री मेडिकल परामर्श कैम्प का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरूण सागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशविचारसेहत Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 01:17 AM

आजादी के अमृत महोत्सव में शेखर अस्पताल के फ्री मेडिकल परामर्श कैम्प का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरूण सागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया

लगन व मेहनत से जनता हित को शेखर परिवार दे रहा चिकित्सीय सुविधाः वित्त मंत्री मेडिकल शिविर में 162 मरीजों ने जांच कराई, 18 मधुमेह, 7 ब्लड प्रेशर के नए रोगी मिले

आजादी के अमृत महोत्सव में शेखर अस्पताल के फ्री मेडिकल परामर्श कैम्प का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरूण सागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया

शाहजहांपुर।(Akash Saxena) आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शेखर अस्पताल ने 75 चिकित्सा शिविर लगाकर निःशुल्क सेवा करने का संकल्प लिया है। रविवार को साउथ सिटी में फ्री मेडिकल परामर्श कैम्प का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरूण सागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का डा.सोमशेखर दीक्षित ने माला पहनाकर व डा. शुभा दीक्षित ने बुके देकर स्वागत किया। कैम्प में डा. सोमशेखर दीक्षित, डा. शुभा दीक्षित, डा. अभिषेक दीक्षित द्वारा ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज, सांस रोगी सहित अन्य रोगियों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मेडिकल शिविर में 162 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 18 डायबिटीज और 7 ब्लड प्रेशर के नए मरीज मिले। लगभग 40 प्रतिशत पुराने डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज थे जिसमें आधे रोगियों का बीपी और शुगर कंट्रोल नहीं था।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हम लोग बहुत ही विषम परिस्थिति से निकलकर आगे बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में कई ने करीबियों को खोया है। उन्होंने कहा कि डा. सोमशेखर दीक्षित ने अपने परिवार के साथ काफी लगन व मेहनत से जनपद के हित में अपनी निरन्तर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई। यह काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि डाक्टर को ईश्वर के समान दर्जा दिया जाता है। कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले वर्ष कम बजट खर्च हुआ था, इस वर्ष 7 प्रतिशत चिकित्सा के क्षेत्र में बजट खर्च कर जनता हित के लिए अच्छी मेडिकल सुविधा बनाई जा रही। डा. सोमशेखर ने आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 चिकित्सा शिविर निशुल्क लगाए जाना काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष तक उम्र के लोग अपने शरीर का सलाना चेकअप अवश्य कराएं। साथ ही 50 वर्ष से ऊपर के लोग अपना महीनें में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण करा लें, जिससे बीमारियां शरीर में विकसित नहीं हो पाएंगी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बाहरी जंक फूड से स्वयं के साथ बच्चों को भी दूर रखें, निरन्तर व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि 8 घण्टे की नींद लेना सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं, जो लोग ठीक से सोते नहीं हैं उन्हीं में बीमारियों संचार तथा यादाश्त कम हो जाती है। उन्होंने शेखर परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि डा. सोमशेखर दीक्षित ने अपने परिवार के साथ जनता के हित के लिए हमेशा कदम बढ़ाया है। उन्होंने पहले ब्लड बैंक की सुविधा से जनता को आराम दी, अब एमआरआई मशीन लगाकर जनपद के लोगों को सस्ते दामांे पर मदद कर रहे है। अब एमआरआई के लिए बाहरी जनपद के चक्कर लगाने से मरीज बच जाता है।

 

शिविर में सीएमओ, प्राचार्य डा. राजेश कुमार, डा. एमपी गंगवार, डा. एसके मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर, जलालाबाद ब्लाक प्रमुख पति अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सक्सेना, ब्लाक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला, अवधेश दीक्षित, वैभव खन्ना, पंकज, पुरूषोत्तम पाठक आदि मौजूद रहे। प्रणव मिश्रा, प्रखर दीक्षित, के के शुक्ला, मानस दीक्षित, प्रियंक शुक्ला, मनोज अवस्थी, पंकज सिंह का शिविर के आयोजन में विशेष योगदान रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)