होम कर्नाटक में CM नहीं बदलेगी बीजेपी, येदियुरप्पा के करीबी बसवराज बोम्मई के हाथ में ही रहेगी कमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 11, 2022 09:39 PM

कर्नाटक में CM नहीं बदलेगी बीजेपी, येदियुरप्पा के करीबी बसवराज बोम्मई के हाथ में ही रहेगी कमान

कर्नाटक में CM नहीं बदलेगी बीजेपी, येदियुरप्पा के करीबी बसवराज बोम्मई के हाथ में ही रहेगी कमान

कर्नाटक में CM नहीं बदलेगी बीजेपी, येदियुरप्पा के करीबी बसवराज बोम्मई के हाथ में ही रहेगी कमान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कम से कम अगले विधानसभा चुनाव तक शीर्ष पद पर रहेंगे। भाजपा की केंद्रीय टीम के सूत्रों ने इस मामले पर जारी अटकलों के बीच इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि प्रदेश में 15 अगस्त तक बदलाव की चर्चा है, लेकिन दिल्ली के सूत्रों ने ऐसी संभावना से इनकार किया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "यह याद रखना चाहिए कि बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा और आरएसएस (भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से परामर्श करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुना गया था।" उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से उन्हें नहीं बदलेंगे। अगर पार्टी आलाकमान ऐसा करते भी हैं वे चुनाव से ठीक पहले पार्टी की छवि को खतरे में डाल देंगे।"केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बोम्मई से मिलने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहें शुरू हुईं और कहा जाता है कि उन्होंने राज्य में कथित कानून-व्यवस्था की विफलता का मुद्दा उठाया।बीजापुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बसनगौड़ा पाटिल, जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि येदियुरप्पा को बदल दिया जाएगा, इस बार भी मुखर रहे हैं। राज्य के एक अन्य भाजपा नेता और पूर्व विधायक बी सुरेश गौड़ा ने आग में घी का काम किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)