होम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा पूर्व संरक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे राजा अजय सिंह जी परौर की पुण्य तिथि बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
पदम सिंह ने कहा कि सहज ,व्यक्तित्व सरल स्वभाव क्षत्रिय समाज हित संरक्षक राजा अजय सिंह परौर को क्षत्रिय समाज के लोग हमेशा याद रखेंगे
शाहजहापुर।(Nandlal Singh) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाहजहांपुर के तत्वाधान में बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी जिला कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा पूर्व संरक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे राजा अजय सिंह जी परौर की पुण्य तिथि बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि सहज ,व्यक्तित्व सरल स्वभाव क्षत्रिय समाज हित संरक्षक राजा अजय सिंह परौर को क्षत्रिय समाज के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनकी सकारात्मक सोच के कारण ही उन्होंने ने समाज को एक नई पहचान दी। आज जब वह हमारे बीच में नहीं है तो क्षत्रिय समाज उनके बताए रास्ते पर चलकर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है अपने क्षेत्र में उन्होंने जहां पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार(एड०) ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा की पूज्य राजा साहब ने शहीदों की नगरी शाहजहापुर में क्षत्रिय महासभा एवम समाज को एक नई गति प्रदान की। उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर जिला प्रभारी पवन कुमार सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह सोमवंशी,भूपेंद्र सिंह,उदित प्रताप सिंह,अमित कुमार सिंह,ओम सिंह,अर्जुन सिंह,जितिन कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह,विशाल सिंह,राजीव सिंह चौहान,सुभाष सिंह,दाताराम सिंह चौहान, करण सिंह रघुवंशी,योगेंद्र सिंह सोमवंशी,राकेश सिंह,विजय प्रताप सिंह,आशीष कुमार सिंह,प्रदीप सिंह,कोशलेंदर सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे!
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।