होम जेवर के विधायक साइकिल से गिरकर घायल, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2022 09:36 PM

जेवर के विधायक साइकिल से गिरकर घायल, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

जेवर के विधायक साइकिल से गिरकर घायल, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

जेवर के विधायक साइकिल से गिरकर घायल, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के साइकिल दुर्घटना में घायल होने की खबरों पर भाजपा पर निशाना साधा है।55 वर्षीय भाजपा विधायक फिलहाल ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। वह शनिवार को शाम साढ़े सात बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र के ही किशोरपुर गांव के पास साइकिल चला रहे थे। तभी अचानक सड़क पर पानी से भरा एक गड्ढा उनके सामने आ गया। इसके चलते उनकी साइकिल गड्ढे में गिर गई और उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी।अखिलेश यादव ने हिंदी में ट्वीट किया, "अब भाजपाई कहेंगे हमारे विधायक जी गड्ढे में गिरे नहीं बल्कि गड्ढे का गहन अध्ययन करने के लिए गहराई में उतरे हैं।"ट्वीट के साथ उन्होंने घटना की एक खबर के साथ-साथ सड़क में कई गड्ढों वाली एक तस्वीर भी शेयर की है। दो बार के जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अभी तक अखिले यादव की टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)