होम कचहरी से भागकर भोलेनाथ की शरण में पहुंचा कैदी, कहा- जल चढ़ाने और माफी मांगने गया था

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2022 09:47 PM

कचहरी से भागकर भोलेनाथ की शरण में पहुंचा कैदी, कहा- जल चढ़ाने और माफी मांगने गया था

कचहरी से भागकर भोलेनाथ की शरण में पहुंचा कैदी, कहा- जल चढ़ाने और माफी मांगने गया था

कचहरी से भागकर भोलेनाथ की शरण में पहुंचा कैदी, कहा- जल चढ़ाने और माफी मांगने गया था

उत्तर प्रदेश के बरेली में रेप का आरोपी सुरेंद्र सिंह कचहरी लॉकअप से भाग गया। पुलिस ने जब पूरी टीम लगाकर आरोपी को पकड़ा तो उसने कहा कि वो भोलेशंकर को जल चढ़ाने और उनसे अपने किए की माफी मांगने के लिए खिड़की तोड़कर भागा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी जेल से पेशी के लिए कचहरी लाया गया था। यहां वो कचहरी के लॉकअप में बंद था। इस दौरान वो लॉकअप की खिड़की तोड़कर भाग गया। आरोपी के इस तरह लॉकअप से भागने से महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस ने कई टीमों का गठन कर किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने बताया कि वो लॉकअप से भागकर कांवड़ियों के जत्थे में शामिल हो गया और कतला से जल भरकर शाहजहांपुर के कलान स्थित मंदिर पहुंचा और वहां उसने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। आरोपी ने कहा कि इस दौरान उसने भोलेनाथ से माफी मांगी। आरोपी ने बताया कि उसके पास सात सौ रूपये थे और उसी से किराया लेकर वो बदायूं पहुंचा और वहां से वो कांवड़ियों के जत्थे में शामिल हो गया। जब भूख लगी तो भंडारे में जाकर भरपेट खाना खाया। पुलिस ने आरोपी को उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर वापस जेल भेज दिया है। आरोपी रेप केस में पिछले एक साल से जेल में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)