होम एकनाथ शिंदे ने बताया, कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार; अजीत पवार को भी दिया जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 2, 2022 10:44 PM

एकनाथ शिंदे ने बताया, कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार; अजीत पवार को भी दिया जवाब

एकनाथ शिंदे ने बताया, कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार; अजीत पवार को भी दिया जवाब

एकनाथ शिंदे ने बताया, कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार; अजीत पवार को भी दिया जवाब

 महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार जल्दी ही किया जाएगा। इस पर चर्चा चल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पुणे में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने फसल ऋण, बांधों में पानी की किल्लत, कोरोना की स्थिति और बूस्टर डोज की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। यही नहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर भी कहा कि जल्दी ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। विपक्षी नेता अजीत पवार की ओर से बाढ़ जैसे संकट में असंवेदनशील होने के आरोपों का भी एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। 
एकनाथ शिंदे ने कहा, 'बाढ़ की स्थिति के दौरान मैंने और उपमुख्यमंत्री ने गढ़चिरौली का दौरा किया था। एक हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा गया था। इसका इस्तेमाल होना था, लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि हेलीकॉप्टर नहीं जा सका। हालांकि हमने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। शिंदे ने बताया कि उन्होंने सड़क पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ठीक से चल रही है या नहीं? यह सवाल विपक्ष से पूछा गया है। उस विपक्ष ने यह पूछा है, जिसने किसानों को 50 हजार रुपये देने की योजना रोक दी थी। हमने इसे लागू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)