होम शाहजहांपुर: जिला गन्ना अधिकारी ने पिपरिया ग्राम में किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ खेतो मे गन्ना फसल मे पोक्का बोईंग नामक बीमारी लग रही है
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने सहकारी गन्ना विकास समिति रोज़ा एवं रोज़ा चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया प्रहलाद मे किसानो द्वारा बोई गयी गन्ने की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ खेतो मे गन्ना फसल मे पोक्का बोईंग नामक बीमारी लग रही है। यह बीमारी गन्ना फसल मे बरसात के दिनों मे ही लगती है। ज्यादातर इसके लक्षण जुलाई से लेकर सितम्बर तक दिखाई देते है। रोग लगने से पौधे की पत्ती ऐठने लगती है, कुछ दिनों बाद पत्ती हल्की पीली सफ़ेद होने लगती है तथा बाद मे लाल -भूरी होकर नस्ट हो जाती है। जिससे पौधे की बढ़वार रुक जाती है। पौधे मे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बंद होने से गन्ना सूखने लगता है। यदि समय पर इस रोग का नियंत्रण न किया गया तो रोग बढ़ जाता हैं और किसानो को भारी नुकसान उठाना पड सकता है। इस रोग के लक्षण दिखायी देने पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.20 % (200 ग्राम दवाई 100 लीटर पानी मे घोलकर) का छिड़काव करे। रोग ख़त्म न होने पर 10-12 दिन के अंतराल पर दूसरा छिड़काव करे। रोज़ा चीनी मिल के विकास प्रमुख अक्षय श्रीवास्तव द्वारा किसानो को बताया गया कि वह चीनी मिल से दवाई प्राप्त कर सकते है। किसी भी असुविधा के लिये किसान हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते है। किसान के खेतो पर भ्रमण के दौरान रोज़ा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रविंद्र सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोज़ा डॉ. सुनील कनौजिया, सचिव सहकारी गन्ना समिति रोज़ा मानवेन्द्र त्रिपाठी व अन्य लोग साथ थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।