होम शाहजहांपुर के छात्र ने आजमगढ़ के भाजपा सांसद को खून से लिखकर सेना अहीर रेजिमेंट बनाने की माग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Jul 30, 2022 09:48 PM

शाहजहांपुर के छात्र ने आजमगढ़ के भाजपा सांसद को खून से लिखकर सेना अहीर रेजिमेंट बनाने की माग

छात्र ने अपने खून से लिखे पत्र में भाजपा सांसद से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन करायें

शाहजहांपुर के छात्र ने आजमगढ़ के भाजपा सांसद को खून से लिखकर सेना अहीर रेजिमेंट बनाने की माग

शाहजहांपुर।यूपी शाहजहांपुर के रहने वाले बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने आजमगढ़ के सांसद को अपने खून से पत्र लिखा है। छात्र ने अपने खून से लिखे पत्र में भाजपा सांसद से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन करायें। खून से सांसद को पत्र लिखने वाले छात्र ने पत्र में यह भी लिखा है कि उपचुनाव के समय आजमगढ़ के भाजपा सांसद ने देश की जनता से यह चुनावी वायदा भी किया था। जिसे उसने पत्र लिखकर नेताजी के चुनावी वायदे को याद दिलवाया है । इससे पहले भी छात्र अभिषेक प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग कर चुका है।शाहजहांपुर के विकासखंड जैतीपुर के गांव माडर के रहने वाले बीएससी नर्सिंग के छात्र अभिषेक यादव ने अपने खून से पत्र लिखकर आजमगढ़ के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को डाक द्वारा भेजा है। अपने खून से लिखे पत्र में छात्र ने लिखा है कि उपचुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने देश की जनता से यह चुनावी वायदा किया था कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनवाएंगे। छात्र ने कहा है कि आजमगढ़ के सांसद को उनका भूला हुआ चुनावी वायदा याद दिलाने के लिए उसने अपने खून से एक पत्र लिखकर आजमगढ़ के भाजपा सांसद निरहुआ को डाक द्वारा भेजा है। छात्र अभिषेक ने अपने खूनी पत्र में मांग की है कि आजमगढ़ के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करवायें। छात्र अभिषेक के द्वारा आजमगढ़ के भाजपा सांसद को लिखे गए इस खूनी खत की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)