होम शाहजहांपुर:जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2022 07:55 PM

शाहजहांपुर:जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था एवं बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मिल की खराब गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की

शाहजहांपुर:जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने आज नगर क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्रा.विद्यालय रोटी गोदाम,प्राथमिक विद्यालय अंटा, प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब एवं प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली द्वितीय का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था एवं बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मिल की खराब गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालयों में दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि शिक्षा को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासो को पूर्ण रूप से धरातल पर लाया जाये एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति,छात्र छात्राओं की उपस्थिति,स्वच्छता व्यवस्था,शिक्षण व्यवस्था,मिड डे मील की गहनतापूर्वक निरीक्षण कर इनमे गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विद्यालयों में खराब एवं बदहाल व्यवस्था पाये जाने पर, उपस्थिति पंजिका पर पृष्ठांकन न होने एवं पंजिकाओं पर पृष्ठांकन का प्रमाण पत्र अंकित न होने तथा मिड डे मील की गुणवत्ता खराब मिलने के साथ ही अन्य कई कमियां पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की विद्यालयों में मिड डे मील का मेन्यू प्रदर्शित नहीं पाया गया। जिस हेतु उन्होंने तत्काल मेन्यू प्रदर्शित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि मिड डे मील निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनवाया जाए,एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक न करने पर नगर शिक्षा अधिकारी सपना रावत के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार एस.एम.सी. के माध्यम से स्वीपर का प्रबंध सुनिश्चित किया जाये। उन्होने मिड डे मील में प्रयोग हो रहे चावल की गुणवत्ता खराब होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय तारीन टिकली द्वितीय के निरीक्षण के दौरान गेट के सामने अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को तत्काल सीज कराए जाने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए। विद्यालय परिसर में जल जमाव पाये जाने पर तत्काल साफ कराने हेतु भी निर्देशित किया।प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब में रसोइया बच्चों को पढ़ाते हुए पायी गयीं जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न करें। प्राथिमक विद्यालय अंटा में खाने की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सुधार हेतु निर्देशित करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी का जवाब तलब भी किया। कम्पोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में नल से पानी बहता हुआ पाया गया तथा विद्यालय परिसर में गंदगी भी पायी गयी जिस हेतु जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश दिये। विद्यालयों में पुस्तकों की शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। ड्रेस बनवाने हेतु दी जाने वाली राशि को बच्चों के अभिभावकों के खातों में अंतरण के विषय में उन्होंने जानकारी ली तथा निर्देश दिए की जिन बच्चों के पास अभी तक ड्रेस नहीं है, उनके अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की ड्रेस बनवाना सुनिश्चित कराए साथ ही उन्होने यह भी निर्देशित किया कि बच्चे प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस में ही विद्यालय आए। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक राशि अंतरण के उपरांत भी बच्चों की ड्रेस नहीं बनवाते है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए राशि की रिकवरी भी करायी जाएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)