होम शाहजहाँपुर:इस्लामिया इण्टर कालेज की हाकी खिलाड़ी टीम बनी विजेता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथकरियर Alert Star Digital Team Jul 30, 2022 09:36 PM

शाहजहाँपुर:इस्लामिया इण्टर कालेज की हाकी खिलाड़ी टीम बनी विजेता

परमवीर चक्र यदुनाथ सिंह स्टेडियम, हथौड़ा, शाहजहांपुर में जूनियर,सब- जूनियर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

शाहजहाँपुर:इस्लामिया इण्टर कालेज की हाकी खिलाड़ी टीम  बनी विजेता

शाहजहाँपुर।(Nandlal Singh) परमवीर चक्र यदुनाथ सिंह स्टेडियम, हथौड़ा, शाहजहांपुर में जूनियर,सब- जूनियर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया । फाइनल मुकाबला जनता इण्टर कालेज व इस्लामिया इण्टर कालेज के मध्य खेला गया । जिसमें इस्लामिया इण्टर कालेज की टीम ने 6-0 हराकर विजेता का गौरव प्राप्त किया । इसके बाद एस पी इण्टर कालेज व राजकीय इण्टर कालेज के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । इस अवसर पर हाकी कोच अब्दुल रहमान, जनता इण्टर कालेज के सत्यपाल सिंह, राजकीय इण्टर कालेज के रत्नेश शुक्ला, सरदार पटेल इण्टर कालेज के राहुल सिंह इस्लामिया इण्टर कालेज के क्रीड़ा अध्यक्ष तसदीक खान उपस्थित रहे। इस्लामिया इण्टर कालेज के छात्रों व प्रधानाचार्य के साथ साथ समस्त स्टाफ में खुशी की लहर ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री लेफ्टिनेंट मोहम्मद अय्यूब व स्टाफ ने पूरी टीम व कैप्टन की बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । इसी के साथ इस्लामिया इण्टर कालेज की टीम का चयन मण्डल स्तर पर प्रतिभाग के लिए किया गया । जिसका आयोजन पीलीभीत जनपद में दिनाँक 16 अगस्त 2022 को होगा ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)