होम वाहनों का फर्जी बीमा करके ग्राहकों से ठगी करने बाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किया गया ठग पिछले लंबे समय से वाहनों का फर्जी बीमा करने बाली कंपनी चोरी चुपके चला रहा था
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) वाहनों का फर्जी बीमा करके ग्राहकों से ठगी करने बाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया ठग पिछले लंबे समय से वाहनों का फर्जी बीमा करने बाली कंपनी चोरी चुपके चला रहा था। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 88 वाहनों के फर्जी बीमा के कागजात और लैपटॉप व प्रिंटर बरामद किया है।
शाहजहांपुर की कटरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधिकारी संजीव बाजपेयी ने बताया कि एक ग्राहक द्वारा थाने पर शिकायत की गई थी कि उसने एक व्यक्ति से अपने वाहन का बीमा कराया है जो कि फर्जी है । उसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना कटरा पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित हंस ऑटोमोबाइल एजेंसी से पंकज गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के 88 फर्जी बीमा के कागज बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए ठग के पास से लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी ठग ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि वह वाहनों के बीमा करने की एजेंसी चलाता है और वाहन चालकों से मोटा पैसा लेकर किसी भी पुराने बीमा के कागज को कंप्यूटर पर स्कैन करके उसकी डेट और गाड़ी का चेचिस नंबर एडिट कर देता है । और फिर वही फर्जी बीमा वह ग्राहक को दे देता है ।पुलिस ने पकड़े गए फर्जी बीमा करने वाले ठग को जेल भेज दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।