होम अंतर्राजीय अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़,चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद
पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 9 लाख रूपये की अग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का चार कार और चार मोबाइल बरामद किए
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh एसओजी और निगोही थाना पुलिस ने अंतर्राजीय अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 9 लाख रूपये की अग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का चार कार और चार मोबाइल बरामद किए है।
वी/ओ एसओजी टीम और थाना निगोही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए कैमुआ पुल के पास बीसलपुर रोड से दो कारो को रोका जब उनकी तलाशी ली तो 89 पेटी चाडीगढ़ मार्का में शराब बरामद दी।पकड़े गए पांचों शराब तस्कर बरेली जनपद के रहने वाले है।पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये चंडीगढ़ मार्का शराब उत्तराखंड के बाजपुर से लाए है। शाहजहांपुर से पीलीभीत के रास्ते पड़ने वाले ढाबों पर बेच देते थे। आज भी ये लोग चार गाडियों में शराब भरकर कर शाहजहांपुर में बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने अपना जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध निगोही थाने में आबकारी अधिनियम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।