होम शाहजहांपुर:कछियानी खेड़ा के प्राचीन हनुमान मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरण पर नहीं बनी आम सहमति कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का प्रयास विफल
नेशनल हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हाईवे निर्माण के चलते पहले भी स्थानतरंण करने का प्रयास किया जा चुका है ।और यह प्रयास एक बार फिर अब शुरू हो गया है
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) नेशनल हाईवे 24 के किनारे कछियानी खेड़ा में बने प्राचीन हनुमान मंदिर को दूसरी स्थान पर सिफ्ट करने के लिए कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में सहमति बनाने को जुटे प्रशासनिक अधिकारियों और हिंदू युवा वाहिनी और मंदिर के महंत के बीच नहीं बन सकी सहमति। लगभग ढाई घंटे चली वार्ता के बाद सुरेश खन्ना शांति व्यवस्था बनाए रखने की दुहाई देकर हुए बहा से चले गए।
प्राचीन हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने के लिए सहमति बनाने को चीनी मिल गेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में हिंदू युवा वाहिनी ने मंदिर स्थानतरंण करने की योजना पहले से ही बनाने का आरोप लगाया। तिलहर के दी किसान सहकारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता और कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना आलाधिकारी के साथ पहुंचे।आपको बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हाईवे निर्माण के चलते पहले भी स्थानतरंण करने का प्रयास किया जा चुका है ।और यह प्रयास एक बार फिर अब शुरू हो गया है। गेस्ट हाउस में कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने कछियानी खेड़ा बालाजी धाम के महंत बाबा राम लखन गिरी से अनुरोध करते हुए कहा कि जन कल्याण और हाईवे के काम पूरा हो इसके लिए मंदिर हटाने की सहमति देकर शासन प्रशासन का सहयोग करें।हालांकि सुरेश खन्ना की इस बात को सुनकर वार्ता में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा काफी नाराज हो गए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से उठकर चले गए।जिसके कुछ ही देर बाद महंत बाबा राम लखन गिरी भी वार्ता से उठ कर चल दिए।हालांकि सुरेश कुमार खन्ना ने महंत बाबा राम लखन गिरी और हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा सहित कुछ लोगों के साथ गेस्ट हाउस के एक बंद कमरे में आधे घंटे तक वार्ता की। महंत रामलखन गिरी ने सुरेश खन्ना से दो टूक लहजे में कह दिया कि वह अपने वृद्ध बाबा बालक दास से राय मशवरा करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएंगे।सुरेश खन्ना इसके बाद सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करते हुए चले गए।हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि लोगों की आस्था मंदिर से है और मंदिर को यहां से हटाया जाए वह इसके पक्ष में नहीं है।
वार्ता के दौरानभाजपा विधायक सलोना कुशवाहा,जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह,एडीएम रामसेवक द्विवेदी,भाजपा नेता अरुण यादव चैनू,सुनील गुप्ता हंस,संजय पाठक,संजय गुप्ता,सुशील बाबू गुप्ता,जैतीपुर ब्लाक प्रमुख पति राजीव कश्यप, तिलहर ब्लाक प्रमुख पति वरुण यादव रसूली आदि मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।