होम रेडियो कार्यक्रम में सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सराहा

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 29, 2022 07:58 PM

रेडियो कार्यक्रम में सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सराहा

रेडियो कार्यक्रम में सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सराहा

रेडियो कार्यक्रम में सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सराहा

लखनऊ, 29 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कम्युनिटी रेडियो द्वारा प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रेडियो कार्यक्रम में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस के छात्रों ने सजीव रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारी लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सी.एम.एस. छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एम. छात्र अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा से लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी सी.एम.एस. स्टूडियो से सजीव कार्यक्रम में भाग लिया तथापि इस दौरान सी.एम.एस. छात्रों ने मेयर श्रीमती भाटिया से अपने अपने सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने अपने सवालों में पर्यावरण की चुनौती, लखनऊ को स्वच्छता मिशन में पहले स्थान दिलवाने. के अलावा मेयर से उनके व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों के बारे में भी प्रश्न किये। इससे पहले, सजीव रेडिया कार्यक्रम का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी से सम्बोधन से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान भी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सी.एम.एस. रेडियो व फिल्म्स के विभागाध्यक्ष श्री आर. के सिंह ने सभी को प्रसारण दिवस की शुभकामनाएं दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)