होम भाजपा कार्यालय शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए हुई बैठक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2022 01:06 AM

भाजपा कार्यालय शाहजहांपुर में "हर घर तिरंगा" अभियान के लिए हुई बैठक

केबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत 09 अगस्त क्रांतिदिवस से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा लगाने का लक्ष्य है

भाजपा कार्यालय शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए हुई बैठक

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) आजादी के 75 वे वर्ष में अमृत महोत्सव पर जिले में हर घर तिरंगा लहराने की रूप रेखा तय हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत 09 अगस्त क्रांतिदिवस से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा लगाने का लक्ष्य है और यह लक्ष्य भाजपा के कार्यकर्ता चुनौती के रूप में लेकर अवश्य करते है देश की आज़ादी के बक्त पाकिस्तानी घुसपैठियों को रोकने के मसला हो या श्रीनगर के हवाई अड्डे को 1947 में लड़ाकू विमानों को उतारने के लिये हवाई पट्टी तैयार करना हो उसे पार्टी का आदेश मानते हुए पूरा करते है या सैनिको को जरूरत पड़ने पर खून की जरूरत हो तब भी पार्टी के लोग तैयार रहते हैं हर घर तिरंगा के माध्यम से देशवासियों के अंदर राष्ट्रभाव जगाना है और तिरंगे का सम्मान करना भी है

महानगर अध्यक्ष भाजपा अरुण गुप्ता ने कहा तिरंगे की शान के लिए शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों के मान के लिए अपने अपने घर पर सभी लोग तिरंगा लगाएंगे देश की आज़ादी के लिये देशवासियों ने इसी झंडे के नीचे इकट्ठे होकर अंग्रेजो से लड़ाई लड़कर देश को अंग्रेजों से मुक्त करवाया था और हिंदू मुस्लिम एकता भी स्थापित की थी

जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा ने कहा कि 31 जुलाई को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बूथ समिति के साथ सुनकर हर घर तक झंडा लगाने की योजना बनानी है

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ताजिलाध्यक्ष के सी मिश्रा जी, एम एल सी सुधीर गुप्ता, महामंत्री नवनीत पाठक, अनिल गुप्ता, अनिल सिंह कमांडो, अरविंद राजपाल, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी पी एस राठौर, ब्लॉक प्रमुख राजाराम महेश पाल सिंह नमित दीक्षित मुनीश्वर सिंह श्री दत्त शुक्ला वरुण यादव राजीव कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव जलालाबाद चेयरमैन मुनेंद्र गुप्ता खुटार चेयरमैन अनुपम शुक्ला वैभव खन्ना सुरेंद्र वर्मा संजीव सिंह देवेंद्र गुप्ता संजय गुप्ता राजीव राठौर महेश गुप्ता शैलेश वैश्य हेमेंद्र वर्मा नितेश गुप्ता अनिल कटियार लक्ष्मण गुप्ताखुदागंज चेयरमैन सुधीर सिंह जी पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे..!!

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)