होम ज्ञानवापी में पूजन और भोग के लिए कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2022 10:25 PM

ज्ञानवापी में पूजन और भोग के लिए कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

ज्ञानवापी में पूजन और भोग के लिए कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

ज्ञानवापी में पूजन और भोग के लिए कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-भोग व आरती के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में गुहार लगाई है। कोर्ट ने अर्जी को मूल वाद के रूप में दर्ज कर सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तिथि तय की है।शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व रामसजीवन ने वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिपाठी व चंद्रशेखर सेठ के जरिए कोर्ट में अर्जी दी है। कहा है कि विगत दिनों कोर्ट कमीशन की कार्यवाही में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन को विधिवत राजभोग, पूजन व आरती करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।प्रशासन ने संरक्षण व देखभाल के लिए किसी अन्य सनातनी धर्म से जुड़े व्यक्ति को नियुक्त भी नहीं किया। कानूनन देवता की परिस्थिति एक जीवित बच्चे के समान होती है। जिसे अन्न-जल आदि नहीं देना संविधान की धारा अनुच्छेद-21 के तहत स्वतंत्रता के मूल अधिकार का उल्लंघन है। इसलिए अन्य मुस्लिम पक्ष को परिसर प्रवेश पर रोक लगाते हुए पूजन व भोग की अनुमति मांगी है। बता दें कि अविमुक्तेश्वरानंद की ओऱ से इसी तरह की अर्जी जून में भी जिला जज की कोर्ट में दी गई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)