होम मेरी क्या गलती है? सोनिया गांधी के सवाल पर रमा देवी ने क्या दिया था जवाब, जानिए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2022 10:08 PM

मेरी क्या गलती है? सोनिया गांधी के सवाल पर रमा देवी ने क्या दिया था जवाब, जानिए

मेरी क्या गलती है? सोनिया गांधी के सवाल पर रमा देवी ने क्या दिया था जवाब, जानिए

मेरी क्या गलती है? सोनिया गांधी के सवाल पर रमा देवी ने क्या दिया था जवाब, जानिए

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' विवाद पर लोकसभा में काफी वक्त के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा सांसद रमा देवी के पास पहुंची और पूछा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी के मामले में उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है। सोनिया गांधी ने पूछा- मेरी गलती क्या है? तभी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वहां पहुंचीं और नारेबाजी होने लगी। रमा देवी ने जवाब दिया उनकी गलती यह है कि उन्होंने चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस नेता चुना।'राष्ट्रपत्नी' वाले बयान को लेकर जब सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद रमा देवी के पास जाकर उनसे पूछा कि मेरी क्या गलती है तो रमा देवी ने जवाब में कहा कि उनकी गलती अधीर रंजन को नेता चुनने की है। मीडिया से बात करते हुए रमा देवी ने बताया कि जब सोनिया गांधी ने उनसे पूछा कि उनकी गलती क्या है, तो "मैंने जवाब दिया कि उनकी गलती अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में चुनने की है।
पहले सोनिया ने ईरानी को किया था इग्नोर
सूत्रों के मुताबिक, रमा देवी और सोनिया गांधी के बीच बातचीत के बीच स्मृति ईरानी पहुंची और सोनिया गांधी से कहा, "Maam, May I help You... आपका नाम मैंने लिया था..." तब सोनिया गांधी ने उनसे कहा, "Don't talk to me..." सूत्रों के अनुसार, इससे पहले सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी को इग्नोर किया, लेकिन फिर उन्हें पीछे की ओर इशारा करते हुए गुस्से में स्मृति ईरानी से बोलते हुए देखा गया कि 'मुझसे बात मत करो'। एनसीपी की सुप्रिया सुले और तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार को सोनिया गांधी को ट्रेजरी बेंच से दूर ले जाते हुए देखा गया क्योंकि भाजपा के सदस्य रमा देवी और उनके आसपास जमा हो गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)