होम महबूबा मुफ्ती ने की पाक की तारीफ, बोलीं- CPEC की तरह भारत भी कश्मीर को दुनिया से जोड़े

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2022 10:12 PM

महबूबा मुफ्ती ने की पाक की तारीफ, बोलीं- CPEC की तरह भारत भी कश्मीर को दुनिया से जोड़े

महबूबा मुफ्ती ने की पाक की तारीफ, बोलीं- CPEC की तरह भारत भी कश्मीर को दुनिया से जोड़े

महबूबा मुफ्ती ने की पाक की तारीफ, बोलीं- CPEC की तरह भारत भी कश्मीर को दुनिया से जोड़े

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर बयान देने के बाद विवादो में घिरीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से पाकिस्तान का उदाहरण दिया है। मुफ्ती ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनने का सपना छोड़ देना चाहिए क्योंकि देश अभी SAARC का भी गुरू नहीं बन पाया है। अगर भारत सार्क का गुरू नहीं बन सकता तो विश्वगुरू भी नहीं बन सकता। पीडीपी चीफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पीओके को पीस जोन घोषित कर देना चाहिए।मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पीओके को SAARC कोऑपरेशन जोन में शामिल करना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान और चीन के सीपीईसी प्रोजेक्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान और चीन कश्मीर के दूसरे हिस्से को दुनिया के साथ जोड़ रहा है वैसे ही भारत को भी काम करना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चीन और पाकिस्तान ने सीपीईसी से तीसरे देश को जुड़ने की बात कही थी जिसके बाद भारत ने भी जवाब दिया था। भारत सीपीईसी प्रोजेक्ट का हमेशा से विरोध करता रहा है। यह पीओके से होकर गुजरता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हाली ही में कहा था कि सीपीईसी के तहत होने वाली गतिविधियां अनैतिक और गैरकानूनी हैं और इन्हें  बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)