होम स्वर्गीय मंत्री राममूर्ति वर्मा की बहु से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 26, 2022 09:58 AM

स्वर्गीय मंत्री राममूर्ति वर्मा की बहु से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

खुद को बताया था कि वह तिहाड़ जेल से नीरज बवाना बोल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मंत्री की बहू अर्चना वर्मा की तहरीर पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी

स्वर्गीय मंत्री राममूर्ति वर्मा की बहु से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) समाजवादी पार्टी में स्वर्गीय मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 2 दिन पहले पूर्व मंत्री की बहू अर्चना वर्मा से फोन कर मांगी गई थी रंगदारी। 10 लाख रुपए ना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी। रंगदारी मांगने वाले ने फोन कर खुद को बताया था कि वह तिहाड़ जेल से नीरज बवाना बोल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मंत्री की बहू अर्चना वर्मा की तहरीर पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आज पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश को सर्विस लांस की मदद से पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया बदमाश दिनेश कुमार वर्मा थाना कांट क्षेत्र के गांव अभायन में रहता था।काफी समय से दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में बताया है कि वह दिल्ली में ही अपने एक साथी की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद रहा था । उसी दौरान इसने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश नीरज बवाना से दोस्ती कर ली और अब इसके बाद इसने उसी का नाम लेते हुए पूर्व मंत्री की बहु से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि रंगदारी मांगने बाले पकड़े गए बदमाश दिनेश कुमार वर्मा ने पुलिसिया पूछताछ में कबूला है कि उसके ऊपर बहुत कर्जा हो गया था जिसे चुकाने के लिए उसने यह योजना बनाई और मंत्री की बहू अर्चना वर्मा से 10 लाख रुपए की मांग की। पकड़े गए दिनेश ने बताया कि वह सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति सिंह वर्मा और उनकी बहू अर्चना वर्मा और उनके बेटे राजेश वर्मा सहित पूरे परिवार को पहले से ही बहुत अच्छी तरह से जानता है। इसीलिए उसे इनके सारे नाम और फोन नंबर के बारे में अच्छे से पता था। पुलिस ने रंगदारी मांगने बाले बदमाश को जेल भेज दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)