होम उद्धव ठाकरे की मुश्किलों की अंत नहीं, अब विधानसभा में उपनेता अर्जुन खोतकर ने की शिंदे से मुलाकात

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2022 10:17 PM

उद्धव ठाकरे की मुश्किलों की अंत नहीं, अब विधानसभा में उपनेता अर्जुन खोतकर ने की शिंदे से मुलाकात

उद्धव ठाकरे की मुश्किलों की अंत नहीं, अब विधानसभा में उपनेता अर्जुन खोतकर ने की शिंदे से मुलाकात

उद्धव ठाकरे की मुश्किलों की अंत नहीं, अब विधानसभा में उपनेता अर्जुन खोतकर ने की शिंदे से मुलाकात

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्किलों की अंत होता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद से उद्धव ठाकरे पार्टी को बचाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन उसमें भी असफल होते दिख रहे हैं। पार्टी के सीनियर नेता और विधानसभा में उपनेता अर्जुन खोतकर ने दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। जालना जिले में अर्जुन खोतकर का अच्छा प्रभाव माना जाता है। एकनाथ शिंदे से खोतकर की मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे भी मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद से कयास लग रहे हैं कि अर्जुन खोतकर जल्दी ही उद्धव ठाकरे को छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो सकते हैं। 
इस मीटिंग की चर्चा इसलिए भी जोरों पर है क्योंकि अर्जुन खोतकर ने दो दिन पहले ही कहा था कि मैं जीवन भर शिवसेना में रहूंगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी खोटकर को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन आज खोटकर ने सीधे दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने अर्जुन खोतकर और रावसाहेब दानवे के बीच सुलह करा दी है। दोनों नेता जालना के रहने वाले हैं और उनके बीच 2019 में बड़ा विवाद छिड़ गया था। उस समय उद्धव ठाकरे ने मध्यस्थता कर दोनों नेताओं के बीच विवाद को सुलझा लिया था। लेकिन अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों और सांसदों की बगावत के बाद इस बात की चर्चा है कि अर्जुन खोतकर किसका समर्थन करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)