होम क्या राजनीति छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं नितिन गडकरी? मौजूदा हाल पर कही यह बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2022 10:25 PM

क्या राजनीति छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं नितिन गडकरी? मौजूदा हाल पर कही यह बात

क्या राजनीति छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं नितिन गडकरी? मौजूदा हाल पर कही यह बात

क्या राजनीति छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं नितिन गडकरी? मौजूदा हाल पर कही यह बात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कभी कभी राजनीति से दूर जाने के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने शनिवार को खुद ही यह बात कही है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूदा सियासी हालात और माहौल को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज के राजनेताओं को शिक्षा, कला जैसी चीजों के विकास के लिए काम करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि उन्हें अपने पोस्टर लगाए जाना पसंद नहीं है।सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान समारोह में पहुंचे गडकरी ने कहा, 'हमें यह समझना होगा कि राजनीति का मतलब क्या है। क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में बने रहने के लिए?' उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी के दौर से राजनीति सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है, लेकिन बाद में इसका फोकस राष्ट्र और विकास के लक्ष्य की तरफ बढ़ गया।'उन्होंने कहा, 'आज जो हम देख रहे हैं, वह 100 फीसदी केवल सत्ता में बने रहने के बारे में है। राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है और इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)