होम दो करोड़ की चरस और गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस को इसके बाद से दो करोड़ रुपए कीमत की एक किलोग्राम चरस और पांच सौ ग्राम गांजा एक इलेक्ट्रॉनिक वॉट काटा और एक मोबाइल बरामद किया है
शाहजहाँपुर।(Nandlal Singh)पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद मे मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में निगोही पुलिस ने देर रात अवस्थी पेट्रोल पंप के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस को इसके बाद से दो करोड़ रुपए कीमत की एक किलोग्राम चरस और पांच सौ ग्राम गांजा एक इलेक्ट्रॉनिक वॉट काटा और एक मोबाइल बरामद किया है।पकड़ा गया तस्कर जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू जनपद बरेली के फतेजंग का रहने बाला है।पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से चरस मंगाता है तथा जनपद बदायूं बरेली शाहजहांपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे दामों में बेच देता है आज भी चरस बेचने के लिए जनपद शाहजहांपुर आया था ।अब पुलिस पूछताछ के दौरान आधार पर चरस बेचने वाले गिरोह का पता लगा रही है। फिलाल पुलिस ने निगोही थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।