होम सीढी गैंग का भंडाफोड कर डकैती की योजना बनाते हुए 7 शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पकड़े गए बदमाश काट थाना के रावतपुर नक्कासा में बने गल्ला गोदाम की खण्डर बिल्डिग से करीब 50 मीटर पहले डकैती डालने की योजना बना रहे थे
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) थाना कांट पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सीढी गैंग का भंडाफोड कर डकैती की योजना बनाते हुए 7 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार।इनके पास से एंटीक सिक्के मुगलकाल,100 वर्ष पूर्व के व विदेशी 113 सिक्के, लाखो के आभूषण, अवैध असलहा,मोबाइल फोन व आलानकब का समान बरामद किया है।
शाहजहांपुर एसओजी टीम व थाना कांट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल करवाही करते हुए सीढी गैंग का खुलासा कर रावतपुर नक्कासा के पास से 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एंटीक सिक्के मुगलकाल के, 100 वर्ष पूर्व के व विदेशी मुद्रा के कुल 113 सिक्के , लाखों के आभूषण, मोबाइल फोन,अवैध असलहा मय कारतूस, आलानकब का समान बरामद किया गया । पकड़े गए बदमाश काट थाना के रावतपुर नक्कासा में बने गल्ला गोदाम की खण्डर बिल्डिग से करीब 50 मीटर पहले डकैती डालने की योजना बना रहे थे। 07 अभियुक्त राजेश उर्फ मंगू, धर्मवीर उर्फ कल्लू , यानेन्द्र गौतम उर्फ आनन्द महानंन्दन उर्फ पण्डित ,दानवीर प्रवीण उर्फ मजनू ,धमेन्द्र उर्फ रजनीश को मौके पर ही मय 02 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ तथा चोरी किये गये जेबरात व अन्य वस्तु व आला नकब के साथ मौके पर ही गिरफ्तार किया गया ये सभी लोग लखनऊ शाहजहांपुर,खीरी हरदोई और बदायू के रहने वाले है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।
पकड़े गए अभियुक्तों में से कल्लू उर्फ धर्मवीर, दानवीर और आनंद गौतम तीनों ही सीढी गैंग के सदस्य रह चुके हैं । यह वर्ष 2020 में अपने अन्य साथियों के साथ जेल गए थे । यह लोग अभी हाल फिलहाल में अधिकतम 2 माह पहले जमानत पर छूटे हैं । चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में राजेश उर्फ मांगू सहित अन्य लोग भी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे, जेल में इनकी आपस में दोस्ती हो गई। जेल से जमानत पर छूटने के बाद इन्होंने राजेश उर्फ मंगू के नेतृत्व में गैंग बना लिया । इनके गैंग के सदस्यों द्वारा एक-दो दिन पूर्व रैकी कर ऐसे घरों को चिन्हित किया जाता था जो कुछ एकान्त में हो यहा बंद हो और रोड से 500-600 मी0 की दूरी पर हो बाहर से देखने में अच्छी अवस्था में हो । रात को इकट्ठा होकर घटना को अंजाम देते थे । इनके द्वारा घरों में सीढी लगाकर घुसा जाता था इसके बाद ये लोग सामान लेकर आसपास की किसी सुनसान स्थान पर दिन निकलने तक बैठे रहते है तथा उसके बाद वहां से निकल जाते हैं ।यह गैंग घटना करने में सीढी का प्रयोग करता है इसलिए इसका नाम सीढी गैंग है ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।