होम द्रौपदी मुर्मू की जीत पर गद्दी आदिवासियों ने बांटी मिठाई, कहा- बढ़ेगा हमारा मनोबल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2022 10:23 PM

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर गद्दी आदिवासियों ने बांटी मिठाई, कहा- बढ़ेगा हमारा मनोबल

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर गद्दी आदिवासियों ने बांटी मिठाई, कहा- बढ़ेगा हमारा मनोबल

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर गद्दी आदिवासियों ने बांटी मिठाई, कहा- बढ़ेगा हमारा मनोबल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रहने वाले 'गद्दी' आदिवासियों ने शुक्रवार को भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने वाली द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया। बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया और देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं।
64 वर्षीय दौपदी मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की। मुर्मू को निर्वाचक मंडल वाले सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए। राम नाथ कोविंद के बाद वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं हैं।अखिल जम्मू कश्मीर गद्दी सभा (AJKGS) ने शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर जश्न मनाया। सभा के प्रमुख परवीन जरयाल के नेतृत्व में गद्दी समुदाय के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर मिठाइयां बांटी और नारेबाजी की।जरयाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे निश्चित रूप से देश के कोने-कोने में रहने वाले आदिवासी समुदायों का मनोबल बढ़ेगा।" उधर, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मरी के चिनाब क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों से भी समारोहों की सूचना आई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)