होम यूपी की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण सागर ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Sanjeev Kumar Saxena Jul 23, 2022 12:59 AM

यूपी की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण सागर ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी

सांसद समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया

यूपी की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण सागर ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण कुमार सागर ने आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ दे कर बधाई दी।

सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। सांसद समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया और देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं।

64 वर्षीय दौपदी मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की। मुर्मू को निर्वाचक मंडल वाले सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए। राम नाथ कोविंद के बाद वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं हैं।अखिल जम्मू कश्मीर गद्दी सभा (AJKGS) ने शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर जश्न मनाया। सभा के प्रमुख परवीन जरयाल के नेतृत्व में गद्दी समुदाय के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर मिठाइयां बांटी और नारेबाजी की।जरयाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे निश्चित रूप से देश के कोने-कोने में रहने वाले आदिवासी समुदायों का मनोबल बढ़ेगा।"

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)