होम रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों को छूट खत्म करने पर नाराज वरुण गांधी, कहा- फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2022 10:45 PM

रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों को छूट खत्म करने पर नाराज वरुण गांधी, कहा- फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों को छूट खत्म करने पर नाराज वरुण गांधी, कहा- फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों को छूट खत्म करने पर नाराज वरुण गांधी, कहा- फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया है। रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को खत्म किए जाने पर सवाल उठाते हुए वरुण गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल किया। पूछा कि एक ओर जहां सांसदों को रेल किराये में रियायत मिल रही है, वहीं बुजुर्गों को दी जाने वाली इस छूट को ‘बोझ’ के तौर पर क्यों देखा जा रहा है। वरुण गांधी ने विमानों की आपात लैंडिंग पर भी सरकार की नीति को निशाने पर लिया।भाजपा सांसद पिछले काफी वक्त से अपनी पार्टी की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उनके बयान कई बार पार्टी की मुश्किल भी खड़ी कर देते हैं। वरुण गांधी ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए विमानों की आपात लैंडिंग और रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को समाप्त करने पर सवाल उठाए। 
डीजीसीए से अपील
तकनीकी खामियों के चलते बार-बार विमानों को आपात स्थिति में उतारे जाने की घटनाओं पर वरुण गांधी ने चिंता जताई। कहा कि जब घरेलू उड़ान सेवाओं के किराये की दरें लगभग दोगुनी हो गई हैं, तब भी ऐसी स्थिति चिंता पैदा करने वाली हैं। वरुण ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया और पूछा कि क्या वह किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले दो महीने में 17 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जो 'बहुत चिंताजनक' है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)