होम यूनियन की मांग पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कालोनी में सुधार हेतु मण्डल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का किया गठन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2022 06:32 PM

यूनियन की मांग पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कालोनी में सुधार हेतु मण्डल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का किया गठन

यूनियन की मांग पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कालोनी में सुधार हेतु मण्डल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का गठन किया गया

यूनियन की मांग पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कालोनी में सुधार हेतु मण्डल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का किया गठन

शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) यूनियन की मांग पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे कालोनी में सुधार हेतु मण्डल स्तर पर कॉलोनी इंस्पेक्शन कमेटी (सीआईजी) का गठन किया गया है। सीआईजी कमेटी ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर कॉलोनी की दुर्दशा देखी। सहायक कार्मिक अधिकारी नरदेव सिंह के संयोजन में सहायक मण्डल अभियंता ऋषभ दत्त, सहायक मेडिकल ऑफिसर प्रशांत कुमार, सहायक मण्डल दूरसंचार अभियंता सतीश कुमार मीणा, सहायक वित्त प्रबन्धक बी के शुक्ला, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अरुण सक्सेना, मुख्य स्वास्थय त्रिलोक चन्द्र, शशांक पांडेय व यूनियन प्रतिनिधि ने कॉलोनी का निरीक्षण किया। रेलवे आवासो में छत का टपकना, फर्श का टूटना, बाउंड्री बॉल, रोड स्ट्रीट लाइट, कालोनी में अवैध प्रवेश, खंडहर आवासों को हटाना, कॉलोनी में पाथवे निर्माण, शुद्ध पानी की सप्लाई, मालगोदाम रोड निर्माण, बृक्षरोपण आदि कार्य कराए जाने की आवश्यकता पर सहमति बनी। कमेटी के सदस्य नरमू नेता नरेंद्र त्यागी ने बताया कि यह रेलवे की अच्छी शुरुआत है। एनआरएमयू लगातार कॉलोनी सुधार की मांग करती रही है। महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा जी ने रेलवे बोर्ड स्तर से इस कमेटी का गठन कराया है जो कि सम्पूर्ण रेलवे की कालोनियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी, जिसके लिए रेलवे बोर्ड कालोनी सुधार हेतु अतिरिक्त फंड जारी करेगा। कॉलोनी सुधार होना, रेलकर्मियों की जीवन स्तर में सुधार करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)