होम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team May 9, 2022 10:23 PM

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आवास विकास,बरेली मोड़ स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आवास विकास,बरेली मोड़ स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी पवन कुमार सिंह ने कहा कि अदम्य साहस व शौर्य के परिचायक महाराणा प्रताप जी का संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा है, उन्होनें राष्ट्रहित में कभी समझौता नहीं किया।व्यक्तित्व से ही नेतत्व निकलता है,हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप में साहस कूट कूट के भरा था,अकबर की बड़ी सेना को अपने साहस से परास्त किया।जिला महासचिव एवं प्रवक्ता कुँवर मुनीश सिंह परिहार(एड0) ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरुषों की जीवनी से परिचित कराना चाहिए एवं आज महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर चलो गांव की ओर महा क्षत्रिय सम्पर्क पखबाड़े की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्री परिहार ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के पदाधिकारी गांव गांव जा कर समाज के बीच जा कर उनके सुख दुख सहभागिता करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओम सिंह ने कहा कि युवा महाराणा प्रताप की राष्ट्र भक्ति से प्रेरणा ले। जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह रवि ने कहा कि हम एकता के बल पर ही अपना वजूद कायम रख सकते है।इस अवसर पर वीरेश सिंह चौहान,दाताराम चौहान,निलय सिंह,उदित सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।अमित सिंह,मुकेश सिंह परिहार, गोपाल सिंह,धर्मराज सिंह,राजपूत सिंह,सुरेंद्र सिंह,सर्वेंद्र प्रताप गांधी,वेदपाल आर्य,जसवीर सिंह,विजय कुमार सिंह,पंकज चौहान,अशोक चौहान,विजय सोमवंशी,अभय सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे जिला अध्यक्ष पदम् सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)