होम प्रेस की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने पत्रकारों को जेल भेजा, पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर और निर्दोष जेल के अंदर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 5, 2022 09:56 AM

प्रेस की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने पत्रकारों को जेल भेजा, पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर और निर्दोष जेल के अंदर

प्रेस की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने पत्रकारों को जेल भेजा, पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर है और निर्दोष जेल के अंदर हैं

प्रेस की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने पत्रकारों को जेल भेजा, पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर और निर्दोष जेल के अंदर

बलिया। पर्चा लीक मामले में जनपद बलिया के तीन पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को जेल भेजने के विरोध में जिले के पत्रकार (सोमवार) को सड़को पर उतरे। पत्रकारों ने तीनों पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर क्रान्ति मैदान टाउन हॉल से डीएम कार्यालय तक काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जेल में बन्द जिले के तीन पत्रकारों के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिये बलिया के सभी पत्रकार संगठनों ने मिलकर संयुक्त पत्रकार संधर्ष मोर्चा का गठन किया। संयुक्त पत्रकार मोर्चा के बैनर तले मुख्यालय से लेकर ग्रामीण पत्रकारों ने क्रान्ति मैदान टाउन हाल से एक साथ मिलकर जुलूस निकाला। जो प्रशासन विरोधी और न्याय की मांग करते हुए चौक, चौक स्टेशन रोड, स्टेशन कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पत्रकारों ने सभा की जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने किया। सभा में पत्रकारों ने कहा कि प्रेस की आवाज को बन्द करने के लिये प्रशासन ने यह कार्यवाही की है। पेपर लीक मामले में कसूरवार बाहर है और निर्दोष जेल के अंदर। पत्रकारों ने कहा कि हमारी लड़ाई पत्रकारों की रिहाई और जिलाकारी में विदाई तक जारी रहेगी। पत्रकारों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी यादव को दिया जिसे उन्होंने उचित माध्यम के का पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन वालो में अखिलानंद तिवारी, हरिनारायण मिश्र, सुधीर ओझा, करुणा सिंह सिंधु, गिरीश तिवारी, शशिकांत मिश्र, अनिल अकेला, अनूप हेमकर, मनोज चतुर्वेदी, राजेश ओझा, संजय तिवारी, नरेंद्र मिश्र,शकील अहमद अंसारी, अनंत कुमार दुबे, हसन खा, अमित पांडे, राजू दुबे, श्रीकांत चौबे, संतोष कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, कृष्णकांत पांडे, श्रवण पाण्डेय, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अजय तिवारी, आतीष कुमार उपाध्याय, विक्की कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, अखिलेश पाठक, हरेराम यादव, भोला प्रसाद, देवेंद्र तिवारी, प्रदीप शुक्ल, अजीत पाठक, अतुल राम, रमेश जयसवाल, अनपूर्ण आनंद तिवारी, जमाल आलम, राजीव चतुर्वेदी, संदीप कुमार गुप्ता, नितेश पाठक, अजय पांडे सहित बहुत से पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)