होम राजमार्ग-24 की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बने लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद अरुण सागर ने किया शुभारम्भ एवं निरीक्षण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 5, 2022 12:50 AM

राजमार्ग-24 की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बने लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद अरुण सागर ने किया शुभारम्भ एवं निरीक्षण

राजमार्ग-24 की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बने लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद अरुण सागर ने किया शुभारम्भ एवं निरीक्षण।सांसद श्री सागर ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण अभिलंब किए जाने की बात संसद में भी उठाई थी

राजमार्ग-24 की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बने लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद अरुण सागर  ने किया शुभारम्भ एवं निरीक्षण

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बने लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेल ओवर ब्रिज का शुभारंभ सांसद अरुण कुमार सागर ने किया। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने इसके दूसरी तरफ बन रहे दिल्ली से लखनऊ जाने वाले निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और जल्द से जल्द अधिकारियों को पुल का कार्य पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आज से लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहनों का रेलवे ओवर ब्रिज से आवागमन चालू हो जाएगा। 

 

इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का दिन है कि वर्षों से प्रतीक्षित यह रेल ओवरब्रिज जनसामान्य के लिए समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से अब क्रॉसिंग पर कई घंटों तक लोगों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा और आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की दिल्ली से लखनऊ जाने वाले ओवरब्रिज पर भी निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा और उस पर भी आवागमन जल्द ही चाल हो जाएगा। सांसद श्री सागर ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण अभिलंब किए जाने की बात संसद में भी उठाई थी।सांसद के काफी अधिक प्रयास के बाद ही ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में गति पकड़ी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)