होम गोरखनाथ मंदिर अटैक: 2 दिन पहले ही मुर्तजा के घर पहुंची थी ATS की टीम?
गोरखनाथ मंदिर अटैक: 2 दिन पहले ही मुर्तजा के घर पहुंची थी ATS की टीम?
गोरखनाथ मंदिर पर तैनात पीएसी जवानों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तुजा अब्बासी के पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने दावा किया है कि दो दिन पहले दो लोग सादे कपड़ों में उनके घर पहुंचे थे। उस वक्त वे और उनका बेटा वहां मौजूद नहीं थे। दोनों ने खुद को पुलिसवाला बताया था और कहा था कि वे कोर्ट का समन देने आए हैं। हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों एटीएस के लोग थे। मुनीर का कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी में दोनों की उनके बड़े भाई डा.ए.के.अब्बासी से बात हुई जो शहर के मशहूर चिकित्सक हैं। दोनों ने उन्हें बताया था कि मुर्तजा के खिलाफ कोर्ट से समन जारी हुआ है। 35 लाख रुपए का कोई मामला है। लेकिन जब उनके भाई ने समन मांगा तो उन्होंने मुर्तजा को ही देने की बात कहकर दिखाने से इनकार कर दिया। मुनीर के मुताबिक उनके भाई मुर्तजा को बुलाने के लिए जैसे ही घर में गए दोनों वहां से चले गए। बाद में गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वे एटीएस के लोग थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।