होम भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह पार्टी से निष्कासित, बेटे को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2022 08:06 PM

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह पार्टी से निष्कासित, बेटे को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह पार्टी से निष्कासित, बेटे को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह पार्टी से निष्कासित, बेटे को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी

आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे विक्रांत सिंह रिशू को निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतारना भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह को भारी पड़ गया। चुनाव लड़ाने व प्रचार प्रसार करने की शिकायत पर उन्हे छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।


आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कांत  यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 

यशवंत सिंह सपा के तरफ से पिछले लगभग 20 वर्षों से विधान परिषद सदस्य रहे हैं। योगी आदत्यिनाथ के वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बनाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)