होम ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर, केंद्र को दे दी नसीहत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2022 07:51 PM

ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर, केंद्र को दे दी नसीहत

ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर, केंद्र को दे दी नसीहत

ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर, केंद्र को दे दी नसीहत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब है। उन्होंने इस परेशानी पर चर्चा करने के लिए केंद्र  से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे पर केंद्र से सवाल किए। खास बात है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की सरकार अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रही है।


उन्होंने कहा, 'भारत की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। श्रीलंका में लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। आर्थिक स्थिति खराब है। भारत के आर्थिक हालात बदतर हैं।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह श्रीलंका के साथ भारत की तुलना नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और जबरन लोकतंत्र को नियंत्रित करने के बजाय समाधान खोजना चाहिए कि इस संकट से कैसे पार होंगे।' 

बीरभूम नरसंहार के पीड़ितों के परिवारों को नियुक्ति पत्र देने के बाद सीएम बनर्जी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, 'कोई योजना नहीं है। ईंधन की कीमतें 13 दिनों में 11 बार बढ़ी हैं। प्रोविडेंट फंड पर ब्याज कम हो गया है। रेलवे से लेकर बैंक तक सबकुछ बिक गया है। कई राज्यों को उनके हिस्से का जीएसटी नहीं मिल रहा है।' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)