होम यह जंगलराज है नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार पर फिर उठाए सवाल
यह जंगलराज है नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार पर फिर उठाए सवाल
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की। उन्होंने राज्य के मौजूदा हाल को 'जंगलराज' बताया है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता ने हाथापाई का एक वीडियो शेयर कर आप कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए थे।
सिद्धू ने लुधियाना में कहा, 'मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता पहले कभी भी नहीं देखी है। कोई भी कानून और व्यवस्था से नहीं डर रहा है। यह जंगल राज है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति के अलावा कोई भी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।' हालांकि, यह पहली बार नहीं है कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए भी सिद्धू कई बार प्रदेश सरकार के खिलाफ सुर बुलंद कर चुके हैं।
पहले भी कर चुके हैं आलोचना
शुक्रवार को सिद्धू ने आप सरकार की विचारधारा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हाथापाई का एक वीडियो साझा किया था औऱ कहा था कि आप कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह की विचारधारा से नहीं मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया था, 'बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी थी। हत्याएं, बंदूक की नोक पर कार चोरी, छीना झपटी, गुंडागर्दी और कब्जा... अनियंत्रित आप कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं... यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से कोसों दूर है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।