होम शाहजहांपुर में सांसद अरूण कुमार सागर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Sanjeev Kumar Saxena Mar 11, 2023 08:18 PM

शाहजहांपुर में सांसद अरूण कुमार सागर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

शाहजहांपुर में सांसद अरूण कुमार सागर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

शाहजहांपुर में सांसद अरूण कुमार सागर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर। सांसद अरूण कुमार सागर की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभाकक्ष में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में संचालित केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद अरुण सागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का समयांतर्गत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सांसद ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जन समस्याओं का बेहतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभन्वित किया जा सके। बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमृत योजना, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास सेवाएं, मध्याह्न भोजन योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी।  जर्जर भवनों का नियमानुसार ध्वस्तीकरण शीघ्र कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। विद्यालयों में सफाई कर्मी नियमित रूप से उपस्थित हो इस हेतु भी निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विधायक निधि के लंबित कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के लिये भी निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत डाली गयी पाइपलाइन के बाद सड़को के रिस्टोरेशन कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया।
 बैठक के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं से प्राप्त होने वाले गोबर तथा गो मूत्र के कॉमर्सियल उपयोग हेतु योजना तैयार की जाए, जिससे गोशालाएं आत्म निर्भर हो सकें तथा सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने सभी गौशालाओं में हरे चारे का भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन विद्यालयों में कोई शिक्षक तैनात नही है वहां नियमानुसार शिक्षकों का प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। उन्होने सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुये कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किये जाये। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा देश एवं प्रदेश के लिये किये जाने वाले सराहनीय कार्यों के विषय में बताते हुये  मंत्री ने कहा कि उ0प्र0 निरंतर आगे बढ़ रहा है यहा सबसे ज्यादा भर्तियां, समय से पदोन्नति एवं स्थायित्व हो रहा है। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रेरणा लेते हुये सभी को पूर्ण प्रयास कर देश एवं कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुये पूरी निष्ठा के साथ कार्यो को करना चाहिए। उन्होने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जनपद में संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिये गये निर्देशों को समयान्तर्गत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त  संतोष कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके गौतम, पीडीडीआरडीए अवधेशराम सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख एवं समिति के नामित सदस्य उपस्थित रहे।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)